कांस्टेबल बर्खास्त: EOW ने किया था गिरफ्तार, निलंबित जवान को एसपी ने किया बर्खास्त, ये लगे थे आरोप

रायपुर 15 जुलाई 2024। महादेव सट्टा एप मामले में गिरफ्तार कांस्टेबल सहदेव यादव को SP ने पद से बर्खास्त कर दिया है। लंबे समय से फरार चल रहे जवान को पिछले दिनों EOW ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया था। EOW ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी कांस्टेबल को जेल भेज दिया है। अब SP जितेंद्र शुक्ला ने निलंबित जवान को बर्खास्त कर दिया है। जवान सहदेव यादव को इससे पहले निलंबित किया जा चुका था। जिसके बाद से वो फरार चल रहा था।

Telegram Group Follow Now

जेल में बंद निलंबित पुलिस आरक्षक सहदेव सिंह यादव को पुलिस नियमावली के आधार पर सेवा से बर्खास्त किया गया है। अपनी ड्यूटी से 127 दिन अनुपस्थित रहने व पुलिस रेग्युलेशन और एमपी/सीजी सिविल सेवा आचरण नियम विरुद्ध आचरण करने,  बिना विभागीय अनुमति के अपने बैंक खाते में धनराशि रखने जैसे गंभीर आरोपों के बाद विभागीय जांच के आधार पर बर्खास्त किया गया है। मामले में एसपी दुर्ग ने आदेश जारी किया है।

 

मजबूत हो रही स्वास्थ्य सुविधाएं... मेडिकल शिक्षा का लगातार विस्तार कर रही है विष्णु देव साय की सरकार
NW News