दो की मौत: दशहरा के मौके पर पसरा मातम, तेज रफ्तार बाइक ने पहले रैलिंग तोड़ी, फिर पेड़ से टकरायी, दो युवकों की मौत

जगदलपुर 24अक्टूबर 2023। दशहरा के दिन एक दर्दनाक हादसे ने माहौल को गमगीन कर दिया। एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरायी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने सूचना के बाद दोनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। घटना जगदलपुर के गीदम-पल्ली बायपास रोड की बतायी जा रही है।

Telegram Group Follow Now

जानकारी के मुताबिक कंगोली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे के वक्त बाइक में सवाल दोनों युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को जब्त कर युवकों के परिजनों को इसकी सूचना दी। दोनों युवक की मौत पेड़ से टकराने की वजह से होने की आशंका है। दोनों से सर पर गंभीर चोटें लगी है।

देर रात हुई घटना की जानकारी सुबह लोगों को तब हुई, जब कुछ लोग मार्निंग वाक के लिए निकले थे। पुलिस के मुताबिक कंगोली मोड़ अंग्रेजी शराब दुकान से आगे मोड़ पर पेड़ व रेलिंग मे जोरदार टक्कर मारने के बाद बाइक पलट गयी। मॉर्निग वॉक के लिए निकले लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

Related Articles