सुबह उठने के बाद उल्टी की टेंडेंसी को ना करें नजरअंदाज, इन बीमारियों के हो सकते हैं लक्षण

Health tips : जब लोगों की तबियत खराब होती है तो उस वजह से मन ठीक नहीं लगता है और उल्टी आने लगती है। कई बार खाना नहीं पचने यानी बदहजमी की वजह से भी लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई लोग ऐसे होते हैं जिनको ट्रैवलिंग के दौरान इस समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अगर आपको सुबह उठने के बाद उल्टी जैसे महसूस हो या फिर उल्टी आए ( Vomiting Nausea In Morning Empty Stomach Reason ) तो आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। चलिए, हम आपको बताते हैं सुबह के समय खाली पेट किन कारणों से उल्टी हो सकती है।

सुबह के समय उठते ही होती है उल्टी की ये हो सकती है वजह

  • माइग्रेन (Migraine):  अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो इस वजह से आपको सुबह के समय उल्टी और मतली का सामना करना पड़ सकता है।क्लस्टर सिरदर्द मतली का मुख्य कारण हो सकता है। बता दें भूख की वजह से लो ब्लड शुगर माइग्रेन का सिरदर्द पैदा कर सकता है। वहीं अगर आपको सुबह उठने के बाद सिरदर्द होता है तो इस दौरान आपको उल्टी हो सकती है।
  • एंग्जायटी और स्ट्रेस (Anxiety And Stress): अगर आप किसी चीज़ को लेकर बहुत ज़्यादा चिंतित हैं या आपको कोई चीज़ बहुत ज़्यादा परेशान कर रही है और आप लगातार उसी के बारे में सोच रहे हैं तो इस वजह से भी आपको मॉर्निंग सिकनेस हो सकती है। अक्सर ज़्यादा स्ट्रेस लेने और एंग्जायटी की वजह से खाली पेट मतली और उल्टी होने लगती है।
  • डिहाइड्रेशन (Dehydration): सुबह के समय उल्टी होना डिहाइड्रेशन का एक बहुत बड़ा कारण है। अगर आपको सुबह के समय उल्टी के साथ चक्कर भी आ रहा है तो आप आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि आपकी बॉडी डिहाइड्रेशन की चपेट में न आए।
  • लो ब्लड शुगर लेवल (Low Blood Sugar): अगर आपका ब्लड प्रेशर लो हो जाता है तो यह भी सुबह के समय उल्टी होने का एक वजह हो सकता है। इस स्थिति में उल्टी के साथ मरीज को चक्कर भी आता है और कई दफा लोग बेहोश भी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए सुबह उठकर पहले कुछ जरूर खाएं।
प्राचार्यों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी, ई संवर्ग के कुल 1134 प्राचार्यों की है सूची, देखिये.. लिस्ट

 

NW News