Dream Astrology : अशुभ दिखने वाले ये सपने वास्तव में होते हैं शुभ संकेत!

Dream Astrology : अक्सर हम सपनों में ऐसी घटनाएं देखते हैं, जो हमें डरा देती हैं या किसी अनहोनी का संकेत देती लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने जो देखने में अशुभ लगते हैं, वास्तव में हमारे भविष्य में सुख-समृद्धि और अच्छे बदलावों का संकेत देते हैं? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सपनों और उनके शुभ संकेतों के बारे में।
Dream Astrology : अशुभ दिखने वाले ये सपने वास्तव में होते हैं
1. मृत्यु से जुड़े सपने: जीवन में खुशहाली और दीर्घायु का संकेत
अगर आप सपने में अपने किसी प्रियजन की मृत्यु देखते हैं, तो डरने की जरूरत नहीं है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना संकेत देता है कि जिस व्यक्ति की मृत्यु देखी गई है, उसकी उम्र लंबी होने वाली है। इसी तरह, यदि सपने में किसी की अर्थी या शव दिखाई दे, तो इसका मतलब है कि जल्द ही जीवन में चल रही किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
2. बेड़ियों में जकड़ा होना: करियर में तरक्की का संकेत
अगर आपने सपने में खुद को बेड़ियों में बंधा हुआ देखा है, तो यह सपना अशुभ नहीं बल्कि बेहद शुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपके करियर में बहुत जल्द तरक्की होने वाली है और आपको कोई ऊंचा पद मिल सकता है।
सांप का काटना भी शुभ संकेत?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सपने में सांप द्वारा काटा जाता है, तो इसे शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि व्यक्ति को अपनी मनपसंद नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलने वाली है।
3. खुद को गरीब देखना: धन प्राप्ति का संकेत
अगर आप सपने में खुद को गरीब या आर्थिक रूप से कमजोर देखते हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह सपना संकेत देता है कि आपको जल्द ही धन लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, यदि किसी व्यक्ति का धन कहीं अटका हुआ है, तो वह भी जल्द वापस मिलने की संभावना बनती है।
4. टूटते बाल: परेशानियों से छुटकार
स्वप्न शास्त्र और भविष्य पुराण के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति सपने में अपने बाल टूटते हुए देखता है, तो यह शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही समाप्त हो जाएंगी और सुख-समृद्धि आएगी।
मदिरा पान करना भी शुभ सपना?
भविष्य पुराण के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति सपने में खुद को मदिरा पान करते हुए देखता है, तो यह भी शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि उसे समाज में मान-सम्मान मिलेगा और उसका जीवन सुखद रहेगा।