Mahindra Thar के आठ वेरिएंट्स बंद, जल्द आ सकता है नया फेसलिफ्ट वर्जन

Mahindra Thar : सयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी थार के आठ वेरिएंट्स को बाजार से हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी की ओर से इस बदलाव को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कदम थार के फेसलिफ्ट मॉडल की तैयारी का हिस्सा हो सकता है।

Mahindra Thar के आठ वेरिएंट्स बंद

Mahindra Thar Rox
Mahindra Thar Rox

कौन-कौन से वेरिएंट हटाए गए?


जानकारी के मुताबिक महिंद्रा ने थार के AX(O) और LX ट्रिम्स में उपलब्ध कनवर्टिबल टॉप वेरिएंट्स को बंद कर दिया है। साथ ही AX(O) 4WD और ओपन डिफरेंशियल वाले LX वेरिएंट्स को भी हटा दिया गया है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर अभी इन वेरिएंट्स की लिस्टिंग बनी हुई है, लेकिन जल्द ही इसे अपडेट किए जाने की संभावना है।

अब कितने वेरिएंट्स मिलेंगे?


आठ वेरिएंट्स को हटाए जाने के बाद अब ग्राहक थार के 11 वेरिएंट्स में से अपना चुनाव कर सकेंगे। इससे पहले थार के कुल 19 वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध थे।

क्यों हटाए गए वेरिएंट्स?


रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा थार का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। नए मॉडल में कई अपडेटेड फीचर्स और कुछ डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि फेसलिफ्ट थार का डिजाइन काफी हद तक थार रॉक्स एडिशन से मिलता-जुलता हो सकता है। हालांकि, इसके इंजन में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई जा रही है।

फेसलिफ्ट लॉन्च कब तक?


महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर कोई तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि थार का नया फेसलिफ्ट वर्जन साल 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

Related Articles