CG : अफसरों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने की खुदकुशी, कलेक्टर ने टीम गठित कर दिया जांच का आदेश

खैरागढ़ 17 मई 2025। खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में एक महिला स्वास्थ्य अधिकारी के खुदकुशी के बाद हड़कंप मच गया। मृतिका के परिजनों ने विभाग के अफसरों द्वारा महिला स्वास्थ्य अधिकारी को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत के बाद इस मामले में कलेक्टर ने टीम गठित कर जांच का आदेश दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उप स्वास्थ्य केंद्र जंगलपुर में आरती यादव स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थी। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों के दबाव में आकर वह काफी परेशान रहती थी। इसी बीच स्वास्थ्य अधिकारी आरती यादव ने खुदकुशी कर ली।  घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार आरती को परेशान किया जा रहा था। जिससे तंग आकर उसने अपनी जा दे दी। परिजनों के इस गंभीर आरोप के बाद कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों की एक टीम गठित कर जांच का आदेश दिया है। इस जांच टीम में अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है, जिनकी निगरानी में इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जायेगी।

एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपनें का आदेश

कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारी की खुदकुशी के मामले में जांच टीम बनाकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। जांच टीम में डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे, अविनाश कुमार ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी, बिलकिस खान उप निरीक्षक थाना खैरागढ़, विवेक बिसेन खंड चिकित्सा अधिकारी खैरागढ़ को शामिल किया गया है। यह जांच समिति एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष पेश करेगी।

 

Related Articles