Farah Khan के विवादित बयान पर बवाल, होली को लेकर की गई टिप्पणी पर दर्ज हुई FIR

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) एक नए विवाद में फंस गई हैं। हिंदुओं के पवित्र त्योहार होली पर की गई उनकी विवादित टिप्पणी को लेकर मुंबई पुलिस में उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है।
Farah Khan के विवादित बयान पर बवाल

हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई शिकायत
फराह खान के खिलाफ यह शिकायत सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ (विकास पाठक) ने दर्ज करवाई है। उन्होंने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिए मुंबई पुलिस में शिकायत देकर फराह खान पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
‘छपरियों का त्योहार’ कहने पर मचा हंगामा
यह पूरा विवाद टेलीविजन शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ (Celebrity Masterchef) के 20 फरवरी को प्रसारित हुए एक एपिसोड के दौरान शुरू हुआ। शो के दौरान फराह खान ने होली को ‘छपरियों का त्योहार’ कहकर संबोधित किया। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे।
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
फराह खान के इस बयान पर हिंदू समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर #BoycottFarahKhan ट्रेंड करने लगा और यूजर्स ने उनसे माफी मांगने की मांग की। लोगों ने इसे हिंदू त्योहारों का अपमान बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।