नाखून दे रहे हैं शरीर में Vitamin-B12 की कमी का संकेत! नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

शरीर में पोषक तत्वों की कमी का असर सबसे पहले नाखूनों में दिखाई देता है। खासकर Vitamin-B12 की कमी के कारण नाखूनों में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं, जिन्हें समय पर पहचानना जरूरी है। अगर इन्हें नजरअंदाज किया गया, तो आगे चलकर यह सेहत के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है।

नाखून दे रहे हैं शरीर में Vitamin-B12 की कमी का संकेत

Vitamin-B12
Vitamin-B12

Vitamin-B12 नर्वस सिस्टम के सही कामकाज, डीएनए निर्माण और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से थकान, चक्कर, सांस फूलना जैसी समस्याएं होती हैं, लेकिन इसके शुरुआती लक्षण नाखूनों में नजर आ सकते हैं।

विटामिन-B12 की कमी के नाखूनों में दिखने वाले संकेत –

  1. नाखूनों का पीला पड़ जाना: शरीर में ऑक्सीजन की कमी से नाखून हल्के पीले दिखने लगते हैं।

  2. काले या नीले धब्बे: नाखूनों पर छोटे धब्बे रक्त संचार की कमी का संकेत होते हैं।

  3. पतले और कमजोर नाखून: बार-बार टूटना या झड़ना B12 की कमी का लक्षण हो सकता है।

  4. सफेद लकीरें: नाखूनों में दिखने वाली सफेद धारियां पोषण की कमी को दर्शाती हैं।

Related Articles