Gold limit : घर में कितना सोना रखना है कानूनी? जानिए इनकम टैक्स के नियम

Gold limit : भारत में सोना खरीदना शुभ माना जाता है, खासकर शादियों और त्योहारों पर। भारतीय परिवारों में महिलाएं सोने के आभूषण पहनना बेहद पसंद करती हैं, और लोग बच्चों की शादी के लिए पहले से ही सोना खरीदकर घर में संजोकर रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में सोना रखने की एक निश्चित सीमा होती है? अगर आप इस लिमिट से ज्यादा सोना रखते हैं, तो आपको इनकम टैक्स विभाग को जवाब देना पड़ सकता है।
Gold limit : घर में कितना सोना रखना है कानूनी?

घर में कितना सोना रख सकते हैं?
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) के अनुसार, कुछ मामलों में सोने पर टैक्स नहीं लगता, लेकिन सोना रखने की अधिकतम सीमा तय की गई है।
महिला करदाता – 500 ग्राम तक सोना
अविवाहित महिला – 250 ग्राम तक सोना
पुरुष करदाता – 100 ग्राम तक सोना
विरासत में मिले सोने पर कोई सीमा नहीं, लेकिन प्रमाण होना चाहिए।
कब देना होगा इनकम टैक्स को जवाब?
अगर आपके पास इस तय सीमा से ज्यादा सोना है, और आपके पास उसकी खरीद का वैध स्रोत नहीं है, तो इनकम टैक्स विभाग आपसे सवाल पूछ सकता है। यदि सोने की खरीद के सही दस्तावेज नहीं मिले तो विभाग इसे जब्त कर सकता है।

क्या है सरकार का उद्देश्य?
सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अघोषित आय से खरीदा गया सोना सिस्टम में आए और टैक्स चोरी पर रोक लगे। अगर आप सोना खरीद रहे हैं, तो उसकी सही रसीद और दस्तावेज रखना जरूरी है।
