Government Job : बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। पंजाब एंड सिंड बैंक ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 जनवरी से 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
बैंक में Government Job का सुनहरा मौका

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सीमा: न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष।
आयु में छूट: आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आयु गणना की तिथि: 31 मार्च 2025।
रिक्त पदों का विवरण
इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न राज्यों में कुल 158 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। राज्यवार पदों का विवरण निम्नलिखित है:
राज्य | पदों की संख्या |
---|
अरुणाचल प्रदेश | 2 |
असम | 6 |
बिहार | 15 |
हरियाणा | 20 |
मध्य प्रदेश | 14 |
मणिपुर | 2 |
मिजोरम | 2 |
नगालैंड | 2 |
ओडिशा | 10 |
राजस्थान | 10 |
उत्तर प्रदेश | 55 |
पश्चिम बंगाल | 20 |
आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले punjabandsindbank.co.in पर जाएं।
रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
“Click here for New Registration” पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें।
हस्ताक्षर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल है।