CG- शादी में जा रहे मेहमान भीषण सड़क हादसे का शिकार, दो की मौके पर गयी जान, एक की हालत गंभीर

जशपुर 28 फरवरी 2025। एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गयी, वहीं एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मामला जशपुर के पत्थलगांव का है, जहा हड्डी गोदाम के करीब ये भीषणा हादसा। मौके पर ही दो लोगों की जान चली गयी, जबकि एक बच्ची गंभीर रुप से जख्मी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कभी एक ही बाइक पर सवार होकर कांसाबेल जा रहे थे। इसी दौरान बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस घटना के बाद मामले की जांच में जुटी है।
बच्ची को सर पर गंभीर चोट आयी है। बेहतर इलाज के लिए उसे जल्द रेफर किया जा सकता है। हादसे के शिकार हुए लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए पत्थलगांव से कांसाबेल जा रहे थे। हड्डी गोदाम के पास जैसे ही उनकी स्कूटी पहुंची तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी।