nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 15 Sep 2026

रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के आधे घंटे बाद तकनीकी गड़बड़ी, यात्रियों की सांसें थमीं

लेखक: Nwnews24 Desk प्रकाशित: 08 Jul 2025, 02:27 PM | अपडेट: 08 Jul 2025, 02:27 PM
शेयर करें:
रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के आधे घंटे बाद तकनीकी गड़बड़ी, यात्रियों की सांसें थमीं

इंदौर, 9 जुलाई 2025। रायपुर के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 7295 को उड़ान भरने के महज आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को देवी अहिल्या हवाई अड्डे (इंदौर एयरपोर्ट) पर सुरक्षित उतार लिया गया। इसके बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया और यात्रियों को टिकट की राशि वापस लेने या नई बुकिंग कराने का विकल्प दिया गया।

फ्लाइट ने मंगलवार सुबह 6:35 बजे इंदौर से रायपुर के लिए टेक ऑफ किया था। करीब 7:15 बजे विमान को वापस इंदौर लाया गया। यात्रियों ने बताया कि उड़ान के दौरान अचानक जोर का झटका महसूस हुआ। थोड़ी ही देर में पायलट ने फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी दी और कहा कि विमान इंदौर लौट रहा है।

Advertisement

फॉल्स अलार्म बने वजह

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, उड़ान के कुछ समय बाद पायलट को तकनीकी अलर्ट (फॉल्स अलार्म) मिलने लगे। एहतियात के तौर पर पायलट ने एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। विमान को तुरंत इंदौर एयरपोर्ट पर उतारा गया और तकनीकी जांच शुरू की गई। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया।इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को पूरी राशि वापस करने और टिकट रीशेड्यूल करने की सुविधा दी है। कोई भी घायल नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

  • 23 जून 2025 को इंदौर से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट 6E 6332 को भी टेक-ऑफ के बाद तकनीकी खराबी के चलते रनवे से लौटाया गया था। उस विमान में 80 से अधिक यात्री सवार थे।

  • 6 जुलाई 2022 को रायपुर से इंदौर आने वाली एक फ्लाइट की लैंडिंग के बाद केबिन में धुआं देखा गया था, जिसे लेकर DGCA ने भी जांच की थी।

एयरपोर्ट प्रबंधन का बयान

इंदौर एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर के अनुसार, “विमान में माइनर टेक्निकल फॉल्ट की पुष्टि हुई थी, लेकिन किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हम यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।”

Nwnews24 Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG में स्वाइन फ्लू: जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 4 मरीज मिले; इलाज के दौरान एक की मौत
CG में स्वाइन फ्लू: जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 4 मरीज मिले; इलाज के दौरान एक की मौत
RECOMMENDED
CG Weather : मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन बारिश के आसार, यहां होगी जोरदार बारिश
RECOMMENDED
रायपुर में युवती की निजी तस्वीर परिजनों को भेजने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे
RECOMMENDED
तीन महीने से खराब था स्कूल का गेट, फिर भी नहीं कराई मरम्मत; 7 साल के बच्चे की मौत के बाद प्राचार्य को नोटिस
RECOMMENDED
Hyundai Exter EMI Plan: 1 लाख रुपये की डाउनपेमेंट पर हर महीने देनी होगी इतनी किस्त, जानें ऑन-रोड कीमत का गणित
RECOMMENDED
Samsung Galaxy A08 4G जल्द होगा लॉन्च: कीमत लीक, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से होगा लैस
RECOMMENDED
First Aid Tips: कटने, जलने और मोच पर तुरंत अपनाएं ये मेडिकल गाइडलाइन्स
RECOMMENDED
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की सुस्ती के बीच बदलेगा मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना
RECOMMENDED
Disha Salian case: CBI FIR में नाम आने पर बोले सूरज पंचोली, ‘मैं जिंदगी में कभी नहीं मिला’
RECOMMENDED
IND vs AFG 2nd T20I: लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन की जगह खतरे में, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
RECOMMENDED
ऋषि पंचमी 2026: आज मनाया जा रहा है सप्त ऋषियों का पूजन पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि
RECOMMENDED
लव मैरिज का दर्दनाक अंत : प्रेम विवाह के एक साल बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, कुछ दिन पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास
RECOMMENDED