शिक्षक दिवस के दिन हेडमास्टर ने दे दी जान, चार लोगों को बताया जिम्मेदार, लिखा. नौकरी के नाम पर

बालोद 5 सितंबर 2024। आज पूरे देश में शिक्षकों का सम्मान हो रहा है। शिक्षक दिवस पर स्कूलों में तरह तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। इस बीच बालोद जिले से शिक्षक दिवस के दिन बुरी खबर आयी है। एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किये है। जिसमें मृतक हेडमास्टर ने आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया है।

Telegram Group Follow Now

घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है।  जानकारी के मुताबिक डौंडी ब्लॉक के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और लाश के आसपास खोजबीन शुरू किया तो एक सुसाइड नोट मिला।

सुसाइड नोट में चार लोगों का जिक्र

सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में हेडमास्टर ने लिखा है कि, नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे। ऐसा एक व्यक्ति के नाम के साथ उल्लेखित है। सुसाइड नोट में कुछ बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता की मृतक की पत्नी भी टीचर के पद पर पदस्थ हैं।

 

CG सस्पेंड फटाफट: SDM के दौरे की सूचना WhatsApp पर नहीं देख पाया पटवारी, हो गया सस्पेंड, उसी दिन नोटिस, उसी दिन जवाब...और फिर उसी दिन ..
NW News