Holika Dahan 2025 Muhurat : भद्रा काल में न करें होलिका दहन, वरना बढ़ सकते हैं संकट और विवाद!

Holika Dahan 2025 Muhurat :  रंगों के त्योहार होली से पहले होलिका दहन का विशेष महत्व होता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, लेकिन अगर होलिका दहन गलत समय पर किया जाए, तो यह अशुभ फल भी दे सकता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च को होगा, लेकिन भद्रा काल के कारण शुभ मुहूर्त सीमित रहेगा।

Holika Dahan 2025 Muhurat : भद्रा काल में न करें होलिका दहन

Holika Dahan 2025 Muhurat
Holika Dahan 2025 Muhurat

भद्रा काल में होलिका दहन क्यों अशुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है, खासकर होलिका दहन। इस दौरान अग्नि प्रज्वलित करने से नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

🔹 भद्रा पूंछ समाप्ति – रात 10:44 बजे
🔹 दहन का शुभ समय – 10:45 बजे के बाद

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भद्रा मुख में होलिका दहन करना बेहद अशुभ माना जाता है, इसलिए भद्रा पूंछ के बाद ही इसे करना उचित होगा।

Related Articles