Home remedies for toothache : दांत दर्द से हैं परेशान? दादी-नानी के ये घरेलू नुस्खे देंगे राहत, बिना पेनकिलर होगा इलाज

Home remedies for toothache : बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर अब लोगों की ओरल हेल्थ पर भी साफ दिखने लगा है। पहले जहां दांतों और मसूड़ों की समस्याएं बढ़ती उम्र में देखने को मिलती थीं, वहीं अब कम उम्र के लोग भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं। खासकर दांतों में दर्द (Toothache) एक आम समस्या बन चुकी है, जो कभी भी और किसी को भी हो सकती है।

दांत दर्द की वजह से खाना-पीना, बोलना और यहां तक कि नींद लेना भी मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर लोग इस दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर्स का सहारा लेते हैं, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार ज्यादा पेनकिलर लेने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप दांत दर्द से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

Home remedies for toothache : दांत दर्द से हैं परेशान?

Home remedies for toothache
Home remedies for toothache

जानिए दांत दर्द में कारगर दादी-नानी के 5 घरेलू नुस्खे:

  1. लौंग का तेल – लौंग में एंटीसेप्टिक और पेन रिलीवर गुण होते हैं। एक रुई में लौंग का तेल लगाकर दर्द वाले हिस्से पर लगाएं। तुरंत राहत मिलेगी।

  2. लहसुन – लहसुन की एक कली को पीसकर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं और दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे बैक्टीरिया भी खत्म होंगे।

  3. सरसों का तेल और नमक – इन दोनों को मिलाकर मसूड़ों पर हल्के हाथों से मलें। यह पुराने जमाने से इस्तेमाल किया जा रहा असरदार नुस्खा है।

  4. गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला – यह एक सरल उपाय है, जिससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है।

  5. प्याज का रस – प्याज को काटकर दर्द वाली जगह पर रखें या उसका रस लगाएं। यह कीटाणुओं को मारता है और दर्द कम करता है।

Health Tips :ऑफिस की कुर्सी बन रही है पीठ दर्द की वजह? जानें इससे राहत पाने के आसान टिप्स

Related Articles