Honda SP125 : धांसू माइलेज, स्टाइलिश लुक, भारत में लॉन्च, कीमत बस इतनी सी… बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन जैसे फीचर्स

Honda SP 125: नये साल में धूम मचाने के लिए HONDA की नयी बाइक आ रही है। होंडा ने अपनी नई 2025 एसपी 125 को बाजार में उतार दिया है। यह बाइक OBD2B उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप तैयार की गई है और इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाते हैं। इसे दो वेरिएंट – ड्रम और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध कराया गया है।
Honda SP125: वेरिएंट और कीमत
- ड्रम वेरिएंट: नई कीमत 91,771 रुपये (पुरानी कीमत 87,468 रुपये) – अंतर: 4,303 रुपये।
- डिस्क वेरिएंट: नई कीमत 1,00,284 रुपये (पुरानी कीमत 91,468 रुपये) – अंतर: 8,816 रुपये।
Honda SP125: आकर्षक रंग विकल्प
यह बाइक पाँच शानदार रंगों में उपलब्ध है:
- पर्ल इग्नियस ब्लैक
- मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक
- पर्ल साइरन ब्लू
- इंपीरियल रेड मेटैलिक
- मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक
Honda SP125: नई विशेषताएँ
- 2 इंच TFT डिस्प्ले: स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस असिस्ट और USB-C चार्जिंग पोर्ट।
- LED लाइटिंग: इसमें LED हेडलाइट और टेल-लाइट शामिल हैं।
- सुरक्षा फीचर्स: साइलेंट स्टार्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम।
Honda SP125: ब्रेकिंग और सस्पेंशन
- ड्रम वेरिएंट: दोनों पहियों पर 130 मिमी ड्रम ब्रेक।
- डिस्क वेरिएंट: फ्रंट में 240 मिमी का डिस्क ब्रेक।
- सस्पेंशन: फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन शॉक्स।
Honda SP125: Engine and Performance
- इंजन: OBD2B अनुकूल 124cc एयर-कूल्ड इंजन।
- पावर:7 bhp
- टॉर्क:9 Nm
- गियरबॉक्स: 5-स्पीड।
- वजन: 116 किलोग्राम।
- फ्यूल टैंक:2 लीटर।
डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी
इस बाइक के डिज़ाइन को और भी शार्प बनाया गया है। पूरी तरह से LED लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, और Honda RoadSync ऐप की कम्पैटिबिलिटी इसे विशेष बनाती है।
होंडा एसपी 125 न केवल परफॉर्मेंस में बल्कि स्टाइल और टेक्नोलॉजी में भी एक नई ऊँचाई पर पहुँच चुकी है। यह बाइक भारतीय सड़कों पर नया मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।