Honor X70i चीन में लॉन्च, 108MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor नेअपना नया स्मार्टफोन Honor X70i चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन हाल ही में ग्लोबल मार्केट में पेश किए गए Honor 400 Lite का थोड़ा बदला हुआ वर्जन है। Honor X70i को दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

Honor X70i चीन में लॉन्च, 108MP कैमरा और 6000mAh

Honor X70i
Honor X70i

Honor X70i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स


Honor X70i में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ IMG BXM-8-256 GPU मिलता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ी खासियत मानी जा रही है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Honor X70i कंपनी का अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया चौथा स्मार्टफोन है। इससे पहले Honor Power, Honor X60 GT और Honor GT Pro को लॉन्च किया जा चुका है।

Honor X70i की कीमत और उपलब्धता


Honor X70i को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है:

  • 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग ₹16,000)

  • 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग ₹20,000)

  • 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग ₹22,000)

फोन को पर्पल, व्हाइट, ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया गया है।

अगर आप कीमत के साथ दमदार बैटरी और हाई-रेजोलूशन कैमरा वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Honor X70i एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

Related Articles