गर्म खाना पहुंचा सकता है आपके शरीर को नुकसान, ज्यादा गर्म खाना खाने से जानिये क्या होगी परेशानी

Health Tips : हर खाने का अपना एक विशेष तापमान होता है, वो खाना उसी तापमान में खाना लोगों को पसंद होता है, जैसे- रोटी गर्म अच्छी लगती और जूस ठंडा अच्छा लगता है. अगर खाने के तापमान में परिवर्तन कर दिया जाए तो उसके स्वाद में भी अपने आप ही परिवर्तन हो जाता है. अपनी पसंद के अनुसार लोग अलग-अलग तरह से खाना खाना पसंद करते हैं, किसी को बहुत अधिक गर्म खाना खाना पसंद होता है, तो किसी को सामान्य तापमान वाला खाना पसंद होता है. अधिक गर्म खाना हमारे शरीर को कुछ नुकसान भी पहुंचाता है. इस लेख में आपको यह बताने का प्रयास किया गया है कि अधिक गर्म खाना हमारे शरीर को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है.

ज्यादा गर्म खाने से क्या नुकसान होता है?

  • दांतों को नुकसान- अगर आप बहुत ज्यादा गर्म खाना खाते हैं या कुछ पीते हैं तो इससे दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। दांतों में सेंसिटिविटी ज्यादा गर्म और ठंडे खाने से बढ़ती है। इसलिए हमेशा नॉर्मल टेंपरेचर पर ही चीजों का सेवन करें।
  • गले और जीभ को नुकसान- अधिक गर्म खाने से हमारे शरीर के वो अंग भी प्रभावित होते हैं जहां से होकर खाना जाता है। यानि जीभ और गले को भी ज्यादा गर्म खाने से नुकसान हो सकता है। गर्म खाने से जीभ जल जाती है, जिसका असर कई दिनों रहता है। कई बार ज्यादा गर्म खाने से गले में सूजन आ जाती है और आंतों को भी नुकसान होता है।
  • गैस की समस्या- जो लोग ज्यादा गर्म खाना खाते हैं उन्हें गैस की समस्या भी ज्यादा होती है। अधिक गर्म खाना शरीर में गैस की समस्या पैदा करता है। जिससे आपको दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।
  • पेट को नुकसान- ज्यादा गर्म खाने से पेट में गर्मी बढ़ सकती है। अत्यधिक गर्म चीजें पेट खराब का कारण भी हो सकती हैं। इससे पेट में जलन और पेट में छाले भी हो सकते हैं। ज्यादा गर्म खाने से एसिडिटी, मतली और उलटी का खतरा बढ़ जाता है।
छत्तीसगढ़ में पुल-पुलिया व सड़कों में आजमाई जायेगी विदेशी तकनीक, अमेरिका से लौटे डिप्टी सीएम, बोले, नई तकनीकों को अमल...

 

NW News