पति-पत्नी थे घंटों से गायब, परिजन खोजते हुए पहुंचे, बंद कमरे का नजारा देख लोगों का दिल दहला

दुर्ग 15 जून 2024। पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी फांसी से झूल गया। रौंगटे खडे करने वाली ये घटना दुर्ग जिले की है। ग्राम खोपली के रहने वाले हेंगल बंजारे ने अपने पत्नी दशोदा की बेरहमी से हत्या की। उसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। पुलिस ने दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने के विचार शुरू कर दिया है।

Telegram Group Follow Now

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि हेंगल अपनी पत्नी दशोदा के साथ शाम 6 बजे के करीब खेत गया था, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा, परिजन उन्हें खोजते खेत पहुंचे तो स्टोर रूम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दीवार पर बने एक होल से अदर देखा तो हेंगल फंदे पर लटका था और नीचे जमीन पर दशोदा की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।

परिजनों ने दीवार में छेनी हथोड़ी के सहारे होल किया गया। अंदर का नजारा दिलदहला देने वाला था। अंदर दशोदा की लाश खून से लतपथ पड़ी थी और हेंगल फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद दुर्ग मरच्यूरी भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि हेंगल ने स्टोर रूम में रखे फावड़े से दशोदा के ऊपर हमला किया। उसने उसके गले और सिर में कई वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद खुद भी छत में लगी लकड़ी के सहारे फंदा बनाकर झूल गया। हेंगल ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने स्टोर रूम को सील कर आगे की विवेचना की जा रही है।

Related Articles