IAS KR Pisda: पूर्व IAS केआर पिस्दा का निधन, कई जिलों के रहे थे कलेक्टर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

रायपुर, 8 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी केआर पिस्दा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि के. आर. पिस्दा एक कुशल प्रशासक, कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और लोकप्रिय अधिकारी थे।

उन्होंने दंतेवाड़ा और कांकेर कलेक्टर सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए विकास के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने का संबल प्रदान करें। पिस्दा 1996 बैच के आईएएस अफसर थे। वो छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग के भी चेयरमैन थे।

Related Articles