IAS न्यूज : DPI दिव्या उमेश मिश्रा को मिली ये अतिरिक्त जिम्मेदारी, SCERT के साथ संभालेंगी अब ये भी जिम्मेदारी
रायपुर 14 नवंबर 2024। राज्य सरकार ने आज IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव किये हैं। डॉ प्रियंका शुक्ला को जहां हेल्थ की जिम्मेदारी दी गयी है, तो वहीं आईएएस संजीव झा अब समग्र शिक्षा और विमानन के साथ-साथ प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।
डीपीआई दिव्या उमेश मिश्रा को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें संचालक लोक शिक्षण के साथ-साथ संचालक एससीईआरटी व मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन का भी एडिश्नल चार्ज दिया गया है।
वहीं जगदीश सोनकर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के मिशन संचालक की जिम्मेदारी दी गयी है। वो अभी तक मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे। वहीं एससीईआरटी के संचालक राजेंद्र कटारा को बलरामपुर रामानुजगांज का नया कलेक्टर बनाया गया है।
वहीं ऋतुराज रघुवंशी संचालक तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेगी। जबकि बलरामपुर कलेक्टर रिमिजुयस एक्का को संचालक पशु चिकित्सा सेवा और विशेष सचिव नगरीय प्रशासन प्रशासन बनाया गया है।