IAS Niraj Bansod: आईएएस नीरज बंसोड़ केंद्र में जॉइंट सेक्रेट्री इम्पैनल, 2008 बैच के अफसर अभी केंद्र में हैं पोस्टेड

IAS Niraj Bansod: रायपुर 14 जून 2024। छत्तीसगढ़ कैडर के IAS नीरज बंसोड़ केंद्र में जॉइंट सेक्रेटरी इंपैनल हो गए हैं। डीओपीटी ने 2008 बैच के IAS नीरज बांसोड़ सहित 64 अधिकारियों को जॉइंट सेक्रेटरी इन पैनल किया है।

Telegram Group Follow Now

मूल रूप से महाराष्ट्र के नीरज कुमार बंसोड़ 2008 बैच के IAS हैं। स्कूल के दिनों से ही मेधावी रहे नीरज ने प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में BE किया है। उसके बाद उन्होंने निजी क्षेत्र में नौकरी की। उससे संतुष्ट नहीं हुए तो सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए।

2007 में उन्होंने यूपीएससी से सिविल सेवा परीक्षा पास की। उसमें उनकी अखिल भारतीय रैंक 88 थी। उन्होंने IAS के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत CEO, सुकमा कलेक्टर, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण जिलों में सेवाएं दी हैं। 2022 में उनको केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय सचिवालय में निदेशक बनाकर नियुक्त किया गया। सात महीने बाद उनको केंद्रीय गृह मंत्री के निजी सचिव के रूप में चैलेंजिंग जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles