IAS Ranu Sahu : रायगढ़ की नयी कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी… 2010 बैच की IAS हैं रानू साहु ….

रायगढ़ 1 जुलाई 2022। IAS Ranu Sahu  :  आईएएस रानू साहू ने रायगढ़ कलेक्टर का पद संभाल लिया है। आज रायगढ़ कलेक्टरेट में निर्वतमान कलेक्टर भीम सिंह ने रानु साहू को चार्ज हैंडओवर किया। 2010 बैच की IAS रानू साहू को पिछले दिनों ही कोरबा से रायगढ़ तबादला किया था। कड़क प्रशासनिक अधिकारी छवि रखने वाली रानू साहू ने कोरबा कलेक्टर रहते हुए काफी अहम काम किये। चार्ज संभालते ही कलेक्टर रानू ने कहा कि जिले में बेहतर लॉ एंड आर्डर और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का निचले स्तर तक क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ के गरियाबंद की रहने वाली रानू साहू का सेलेक्शन पहले राज्य पुलिस सेवा के लिए हुआ था। बतौर DSP ज्वाइनिंग के बाद भी उन्होंने अपने सपने का पीछा किया और IAS अफसर बनी। रायगढ़ उनका चौथा जिला है। सबसे पहले उन्होंने कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी, उसके बाद वो बालोद कलेक्टर बनी।

बालदो कलेक्टर के बाद उन्होंने मंत्रालय में कई अहम पद संभाला। उन्होंने पर्यटन मंडल के साथ-साथ जीएसटी कमिश्नर की भी जिम्मेदारी संभाली। उसके बाद उन्हें कोरबा का कलेक्टर बनाया गया। कोरबा में 1 साल से ज्यादा वक्त तक पदस्थ रही कलेक्टर रानू साहू की बेहतर कार्यशैली को देखते हुए रायगढ़ जैसे बड़े जिले की बागडोर सौंपी है। रायगढ़ में अभिषेक मीणा एसपी हैं। अभिषेक मीणा भी इससे पहले कोरबा के एसपी थे।

Related Articles

NW News