CG- साय कैबिनेट की अहम बैठक परसों, एक महीने बाद हो रही कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा

रायपुर, 18 सितंबर ।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने (vishnu dev sai Cabinet Meeting)  20 सितंबर को कैबिनेट की बैठ बुलायी है। लंबे समय बाद कैबिनेट हो रही है, लिहाजा इस बैठक में 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। ये बैठक 11.30 बजे मंत्रालय में होगी। कैबिनेट की सूचना मुख्य सचिव अमिताभ जैन (Chief Secretary Amitabh Jain)  ने सभी सचिवों को भेज दी है। विभागों से कैबिनेट की मंजूरी योग्य प्रस्ताव मांगे गये हैं।

बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। धान खरीदी की तारीख को लेकर साय कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है। वहीं राज्योत्सव के आयोजन पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। राज्योत्सव को राज्य और जिला स्तर पर अलग -अलग तरीके से मनाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। 5 दिनी राज्योत्सव (Rajyotsav Ka Ayaojan) कराने की चर्चा है, जिस पर कैबिनेट में चर्चा होगी।

त्यौहारी सीजन और धान खरीदी को देखते हुए नई तबादला नीति पर चर्चा की संभावना नहीं है। तबादले सीएम की अनुमति से होते रहेंगे।नया रायपुर में भव्य राज्योत्सव को कैबिनेट की मुहर लगेगी। वहीं नक्सलियों की नयी पुनर्वास नीति पर भी कैबिनेट की हरी झंडी मिल सकती है।

 

ठगी में शिक्षक गिरफ्तार: शिक्षकों से ट्रांसफर पोस्टिंग और नौकरी लगवाने के नाम पर 60 लाख से ज्यादा की ठगी, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
NW News