छत्तीसगढ़ में अब नकली नक्सली, अधिकारियों और ठेकेदारों से वसूली के लिए लगाते थे बैनर पोस्टर..फिर..

Nakli Naxali: छत्तीसगढ़ में अब नक्सलियों का सफाया होता जा रहा है, लेकिन उनके स्थान पर अब नकली नक्सली बनने लगे हैं। नकली पुलिस, नकली आईएएस, नकली आईपीएस जैसे लोगों की कारगुजारी तो आपने सुनी ही होगी, अब छत्तीसगढ़ में नकली नक्सलियों की कारगुजारी भी सामने आयी है। ये फर्जी नक्सली खौफ फैलाकर पैसा वसूली किया करते थे। बलरामपुर पुलिस ने दो फर्जी नक्सली को गिरफ्तार किया है। ये दोनो नक्सली संगठन के नाम पर गांव में बैनर पोस्टर लगाते थे और वसूली करते थे।

दरअसल 3 फरवरी को जिले के सरहदी गांव के निर्माणाधीन सड़क पर बैनर लगाये थे। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के पहले भय पैदा करने के साथ साथ नक्सलियों के नाम रोड ठेकेदार और फारेस्ट विभाग से अवैध वसूली के उद्देश्य से बैनर पोस्टर लगाये गये थे। गांव के ही दो आरोपियों ने ये करतूत किया था।


पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया है। दोनों फर्जी नक्सली का नाम इस्लाम अंसारी और आबिद खलीफा है। जानकारी के मुताबिक दोनो आरोपी चरहु और चुनचुना के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।

Related Articles