हेडलाइन

भीषण गरमी को देखते हुए मुख्यमंत्री का संवेदनशील फैसला, स्कूलों में गरमी की छुट्टी बढ़ाने का आदेश, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा..

रायपुर 16 जून 2024। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखायी है। बच्चों की सेहत को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूलों में छुट्टी एक सप्ताह आगे बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे लेकर खुद सोशल मीडिया हैंडल Xं पर पोस्ट कर जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है किराज्य के सभी स्कूलों में 25 जून तक अवकाश की घोषणा की है।  अब राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल 25 जून तक बंद रहेंगे और 26 जून से खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में गर्मी और हीटवेव के कारण ये फैसला लिया है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी अपने पीक पर है। ज्यादातर लोग गर्म होते मौसम से परेशान हैं। लू और धूप से आम लोगों को दिक्कत हो रही है। बच्चों को गर्मी में होने वाली परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। मुख्यमंत्री के मुताबिक  बड़ी संख्या में अभिभावकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निवेदन आ रहे थे। जिसके चलते सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को 26 जून तक बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Back to top button