CG- आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के भी शख्स के घायल होने की खबर, यात्रा के दौरान गोली लगने की आयी जानकारी

रायपुर 22 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के भी एक नागरिक के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के एक व्यापारी के घायल होने की खबर सामने आई है। रायपुर के समता कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया इस हमले में गोली लगने से घायल हो गए।

बदाया जा रहा है कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो पूरे परिवार के साथ यात्रा पर गए थे, इसी दौरान वो हमले की चपेट में आ गएजानकारी के अनुसार दिनेश मिरानिया अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर यात्रा पर गए हुए थे। उसी दौरान वे आतंकी हमले की चपेट में आ गए।

हमले में उन्हें गोली लगी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में घायल हुए दिनेश मिरानिया रायपुर के एक सक्रिय व्यवसायी हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभाते रहे हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर अपडेट नहीं मिल पायी है।

 

Related Articles