…क्या सिंहदेव को मिल रहा बीजेपी में ऑफर, रामविचार नेताम के बयान पर अटकलों का बाजार हुआ गरम

सरगुजा 10 अगस्त 2024। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के भाजपा सरकार को 10 में से 5 अंक दिये जाने के मुद्दे पर मंत्री रामविचार नेताम ने कटाक्ष किया है। दरअसल सिंहदेव ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा था कि भाजपा सरकार को वो 10 में से 5 नंबर देंगे। सिंहदेव के इस बयान पर रामविचार नेताम ने जिस तरह का बयान दिया है, उससे एक बात तो साफ है कि भाजपा सिंहदेव को लेकर थोड़ा साफ्ट है। मीडिया की तरफ से रामविचार नेताम को पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में टीएस सिंहदेव को किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होगी।

नेताम ने कहा कि हम उनका अपमान नहीं होने देंगे, सम्मान ही देंगे। जितना अपमानित भूपेश सरकार के 5 सालों में होना पड़ा है वो दिन तो भाजपा सरकार में कम से कम नहीं देखना पड़ेगा। रामविचार नेताम के इस बयान पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। चर्चा ये भी हो रही है कि क्या भाजपा सिंहदेव को अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दे रही है। हालांकि अभी सिंहदेव का इस बयान पर कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि कई बार पहले पूछे सवालों पर सिंहदेव कह चुके हैं कि वो आजीवन कांग्रेस में ही रहेंगे, वो भाजपा में कभी भी शामिल नहीं होंगे।

रामविचार नेताम ने कहा कि  सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन टीएस सिंहदेव कर ही क्या सकते हैं, वो तो केवल नंबर ही दे सकते हैं। अब कुछ तो दे नहीं पाएंगे कुछ भी बोल रहे हैं।हम उनका अपमान नहीं होने देंगे, सम्मान ही देंगे। जितना अपमानित भूपेश सरकार के 5 सालों में होना पड़ा है वो दिन तो भाजपा सरकार में कम से कम नहीं देखना पड़ेगा।

तहसीलदार संघ के अध्यक्ष पर गिरी गाज, मंत्री पर पैसे लेकर ट्रांसफर करने के आरोप मामले में सस्पेंड
NW News