व्याख्याता पदोन्नति है या “बीरबल की खिचड़ी”? डेढ़ साल में त्रुटिरहित सीनियरिटी लिस्ट तक तो जारी नहीं कर सका विभाग, प्रमोशन होगा कैसे? मुकुंद केशव ने जतायी तीखी नाराजगी

रायपुर 16 जुलाई 2024।छत्तीसगढ़ में व्याख्याता पदोन्नति मानों “बीरबल की खिचड़ी” हो गयी हो। पदोन्नति की हांडी तो विभाग ने चढ़ाया जरूर है, लेकिन उसकी आंच इतनी धीमी है कि पदोन्नति तैयार ही नहीं हो रही। शिक्षक से  व्याख्याता पदोन्नति नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली हालत में फंसा हुआ है। पदोन्नति के पात्र शिक्षकों के इंतजार की इंतहा हो रही है, लेकिन विभाग है कि पदोन्नति के मुद्दे पर गंभीरता दिखा ही नहीं है। कभी सीनियरिटी लिस्ट में गड़बड़ी, तो कहीं दिशा निर्देश में अस्पष्टता… आलम ये है कि पदोन्नति की लड़ाई लड़ रहे छत्तीसगढ़ राज्य व्याख्याता पदोन्नत समिति का भी सब्र टूटता जा रहा है।

Telegram Group Follow Now

पदोन्नत समिति के प्रमुख मुकंद केशव उपाध्याय ने शासन के सुस्त रवैये पर अब तीखी नाराजगी भी जतायी है। मुकुंश केशव उपाध्याय ने कहा है कि समिति की तरफ से 15 माह से पदोन्नति प्रक्रिया हेतु शतत प्रयास किया जा रहा है। प्रदेशभर के सभी बीईओ,डीईओ संयुक्त संचालकों व डीपीआई तक शिक्षकों की फरियाद पहुंचायी गयी। लेकिन, आज तक शिक्षको को साफ सुथरी त्रुटिरहित वरिष्ठता सूची नहीं बन पायी है। मुकुंद उपाध्याय ने विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अधिकारियों के ढुलमूल रवैये से शिक्षकों की परेशानी बढ़ी हुई है। बार-बार त्रुटि वाली सीनियरिटी लिस्ट जारी हो रही है।

अधिकारियों का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन गलतियां सुधर ही नहीं पा रही है। ऐसे हालात में डीपीआई द्वारा अनेकों बार पदोन्नति प्रस्ताव मंगाया जाना समझ से पहले हैं। जब पदोन्नति के लिए बनायी गयी सीनियरिटी लिस्ट ही सही नहीं है, तो फिर पदोन्नति किस आधार पर सही होगा। इधर कार्यालय के लिपिक, अधिकारीगण व शिक्षक बार बार अनावश्यक सीआर दे रहे है और पदोन्नति प्रस्ताव भेज रहे है। कमाल की बात ये है कि अभी किन किन शिक्षकों का किस विषय में,  किस क्रम में नाम होना चाहिये, यही स्पष्ट नहीं है। हर बार जब सूची जारी होती है, तो वरिष्ठता क्रम ऊपर नीचे हो जाता है।

रायपुर अभी-अभी: मरीन ड्राइव में युवक ने युवती पर किया चाकू से हमला, फिर तेलीबांधा तालाब में कूदा और झरने पर बैठकर...

मुकुंद केशव ने मांग की है कि जल्द से जल्द त्रुटी रहित वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाये। अंतिम वरिष्ठता सूची जारी होने के बाद ही बीईओ, डीईओ संयुक्त संचालकों से पदोन्नति प्रस्ताव मंगाए जाये। उन्होंने किस विषय में कितने-कितने पदों पर टी व ई संवर्गो का प्रमोशन होना है, उसकी भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

NW News