पुराने iPhone और iPad यूजर्स के लिए झटका, YouTube ऐप ने खत्म किया सपोर्ट – अब नहीं चलेगा वीडियो स्ट्रीमिंग का मज़ा

iPhone : अगर आप पुराने iPhone या iPad पर YouTube का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपके लिए बुरी खबर है। गूगल ने चुपचाप यूट्यूब ऐप का एक नया अपडेट वर्जन 20.22.1 जारी किया है, जिसके चलते कई पुराने iOS डिवाइस पर यूट्यूब चलना बंद हो गया है।

iOS 15 से नीचे नहीं मिलेगा सपोर्ट

गूगल की ओर से जारी किए गए इस अपडेट के अनुसार, YouTube ऐप अब iOS 15 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम नहीं करेगा। यानी जिन यूजर्स के पास iOS 15 से नीचे का वर्जन है, वे अब ऐप को न तो अपडेट कर पाएंगे और न ही चला पाएंगे।

पुराने iPhone और iPad यूजर्स के लिए झटका, YouTube ऐप ने खत्म किया

iPhone
iPhone

इन iPhone मॉडल्स पर नहीं चलेगा YouTube ऐप:

  • iPhone 6s

  • iPhone 6s Plus

  • iPhone 7

  • iPhone 7 Plus

  • iPhone SE (1st Generation)

इन iPad मॉडल्स पर भी सपोर्ट खत्म:

  • iPad Air 2

  • iPad mini 4

  • iPod Touch (7th Gen)

अब YouTube ऐप सिर्फ iOS 16 या उससे ऊपर वाले डिवाइस पर ही सपोर्ट करेगा, और iPads के लिए iPadOS 16 या उससे ऊपर ज़रूरी होगा।

यूजर्स क्या कर सकते हैं?

  • अपग्रेड करें डिवाइस: अगर आपका डिवाइस iOS 16 को सपोर्ट करता है तो तुरंत अपडेट करें।

  • वेब ब्राउज़र से एक्सेस करें: जिन डिवाइस में YouTube ऐप काम नहीं कर रहा, वे यूजर्स Safari या किसी ब्राउज़र के जरिए YouTube वेबसाइट खोल सकते हैं।

Realme Narzo 80 Lite 5G आज होगा लॉन्च, 10 हजार से कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Related Articles