अभी-अभी: मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

दुर्ग 27 सितंबर 2024। दुर्ग से एक बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हालांकि इस घटना में मुख्यमंत्री बिल्कुल सुरक्षित बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले की 2 गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। अचानक गाय के सामने आने से घटना हुई है।

Telegram Group Follow Now

जानकारी के मुताबिक  गाय को बचाने के चक्कर में आगे चल रही कारकेड की गाड़ी ने अचानक से ब्रेक लगाया, जिसकी वजह से पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी टकरा गयी। घटना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गाड़ी बाल—बाल बच गई है। हालाकि सीएम साय के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिला अस्पताल दुर्ग के सामने यह घटना हुई है।

मुख्यमंत्री ने दुर्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान की अनेक घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अनेक विकास कार्यों की घोषणा की-

1 इंदिरा मार्केट दुर्ग में मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की घोषणा।

2 साइंस कॉलेज के पीछे केनाल रोड निर्माण की घोषणा।

3 नहर चौक से चंडी मंदिर चौक तक सड़क का होगा चौड़ीकरण।

4 चौक-चौराहों पर बनाए जाएंगे महिला शौचालय।

5 दुर्ग एवं भिलाई में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा।

Related Articles