हेडलाइन

कवर्धा रोड एक्सीडेंट: मीटिंग छोड़कर उप मुख्यमंत्री हुए कवर्धा रवाना, मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख

रायपुर, 20, मई, 2024। कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत हो गयी। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया “एक्स” पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है।

उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और बताया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है

Back to top button