Kitchen Vastu Tips : रसोई में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मां अन्नपूर्णा और देवी लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Kitchen Vastu Tips : हिंदू धर्म में मां अन्नपूर्णा को अन्न और समृद्धि की देवी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जहां स्वच्छता, सदाचार और संयम होता है, वहीं देवी अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का वास होता है। खासतौर पर रसोईघर को लेकर शास्त्रों और वास्तुशास्त्र में कई अहम नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में समृद्धि, भोजन की बरकत और सुख-शांति बनी रहती है।
Kitchen Vastu Tips : रसोई में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मां अन्नपूर्णा

रसोई में न करें ये गलतियां
जूते-चप्पल पहनकर रसोई में प्रवेश न करें
यह अशुद्धता का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि गंदे पैरों से रसोई में जाना देवी अन्नपूर्णा का अपमान होता है।बिना स्नान किए रसोई में न जाएं
सुबह स्नान के बाद ही रसोई में प्रवेश करना शुभ माना जाता है। यह शरीर की शुद्धि और मानसिक पवित्रता दोनों के लिए आवश्यक है।साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
रसोई में नियमित झाड़ू-पोछा लगाना, गैस स्टोव और स्लैब को साफ रखना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जहां गंदगी होती है, वहां मां लक्ष्मी नहीं ठहरतीं।जूठे बर्तन रातभर न छोड़ें
रसोई में जूठे बर्तन रातभर छोड़ना नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रण देता है। संभव हो तो बर्तन रात में ही धोकर रसोई को साफ कर लें।कबाड़ या बेकार सामान रसोई में न रखें
टूटे-फूटे बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक्स या अनावश्यक वस्तुएं रसोई में न रखें। इससे ऊर्जा अवरुद्ध होती है और धन हानि के योग बनते हैं।
रसोई को बनाएं शुभता का केंद्र
रसोई में तुलसी का पौधा या स्वस्तिक का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है।
प्रतिदिन भोजन बनाने से पहले मां अन्नपूर्णा का ध्यान करें।
भोजन बनाने के बाद घर के अग्निदेव को पहला ग्रास अर्पित करें।