भारतीय बाजार से जल्द हो सकती है Maruti Ciaz की विदाई, जानिए वजह

नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Maruti Ciaz की यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मारुति सुजुकी अप्रैल 2025 तक इस सेडान का उत्पादन पूरी तरह से बंद कर सकती है। एक समय पर यह कार अन्य कारो को कड़ी टक्कर देती थी, लेकिन अब इसकी बिक्री में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि Ciaz के बंद होने की मुख्य वजहें क्या हैं।

Maruti Ciaz
Maruti Ciaz

1. भारतीय बाजार में सेडान की घटती मांग

एक समय था जब भारतीय बाजार में सेडान कारों की हिस्सेदारी 20% तक थी, लेकिन अब यह घटकर केवल 10% रह गई है। वहीं, SUV सेगमेंट 50% से ज्यादा की हिस्सेदारी के साथ बाजार पर हावी हो चुका है। Maruti Suzuki जैसी कंपनियों ने भी इस बदलाव को भांपते हुए SUV सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करना शुरू कर दिया है, जिससे सेडान कारों की बिक्री पर असर पड़ा है।

2. Maruti Ciaz की गिरती बिक्री

अगर हम Ciaz की बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2018 में इस सेगमेंट में 1,73,374 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, लेकिन 2024 में यह घटकर 97,466 यूनिट्स रह गई। वहीं, Ciaz की मासिक बिक्री भी काफी कम हो गई है।

  • अक्टूबर 2024 – 659 यूनिट्स
  • नवंबर 2024 – 597 यूनिट्स
  • दिसंबर 2024 – 464 यूनिट्स

वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में केवल 5,861 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो साल-दर-साल 34% की गिरावट को दर्शाती है।

3. डीजल इंजन बंद करना पड़ा महंगा

Maruti Suzuki ने 2020 में अपने सभी डीजल मॉडल्स को बंद करने का फैसला किया, जिसमें Ciaz का 1.5 DDiS डीजल इंजन भी शामिल था। BS6 नॉर्म्स लागू होने के बाद इस इंजन को अपग्रेड नहीं किया गया, जिससे Ciaz का 30% ग्राहक वर्ग प्रभावित हुआ। अब यह केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, लेकिन ग्राहकों के पास बेहतर विकल्प होने के कारण उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

4. समय पर अपडेट नहीं मिलना

जहां दूसरी कंपनियां अपने सेडान मॉडल्स को ADAS, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ और टर्बो-पेट्रोल इंजन जैसे फीचर्स के साथ अपडेट कर रही थीं, वहीं Ciaz को 2018 के बाद से कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला। इससे ग्राहक दूसरे मॉडलों की तरफ आकर्षित हो गए और Ciaz की लोकप्रियता घटती चली गई।

Related Articles