बिना सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा Microsoft Office, लेकिन शर्तों के साथ

माइक्रोसॉफ्ट ने बिना किसी Microsoft 365 सब्सक्रिप्शन या लाइसेंस के अपने लोकप्रिय Office ऐप्स (Word, Excel, PowerPoint) को इस्तेमाल करने का मौका दिया है। हालांकि, इसमें कुछ सीमाएं होंगी, जैसे कि फाइल केवल OneDrive पर सेव होगी और विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे।
बिना सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा Microsoft Office

क्या है Microsoft Free Office वर्जन की खासियत?
- बिना सब्सक्रिप्शन Word, Excel और PowerPoint का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- फाइल केवल OneDrive पर सेव होगी, यानी लोकल कंप्यूटर पर सेव करने का विकल्प नहीं मिलेगा।
- हर कुछ घंटों में 15 सेकंड का म्यूटेड ऐड अपने आप चलेगा।
- कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स गायब होंगे, जैसे ऐड-इन्स इंस्टॉल करने की सुविधा, डेटा ऐनालिसिस और वॉटरमार्क ऐड करने का विकल्प।
कैसे एक्सेस करें फ्री Microsoft Office?
- Microsoft की आधिकारिक वेबसाइट से सेटअप डाउनलोड करें।
- किसी भी Office ऐप (Word, Excel, PowerPoint) को खोलें।
- साइन-इन के विकल्प पर “Skip for now” बटन दबाएं।
- अब “Continue for free” विकल्प चुनें।
- अगली स्क्रीन पर “Save to OneDrive” विकल्प को सेलेक्ट करें।