शिक्षक को जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने सजा, पुलिस मुखबिर होने का लगाया आरोप

सुकमा 15 सितंबर 2024। नक्सलियों ने एक शिक्षक की हत्या कर दी। नक्सलियों ने शिक्षक पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया था। जानकारी के मुताबिक शिक्षक का नाम डोडी अर्जुन है। डोडी अर्जुन शिक्षा दूत शिक्षक के पद पर काम कर रहा था।

Telegram Group Follow Now

नक्सलियों ने शिक्षा दूत की जन अदालत लगाकर हत्या कर दी। जन अदालत ने नक्सलियों ने 25 साल के युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की, इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम डोडी अर्जुन है, इस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया था।

मामला जगरगुंडा थाना इलाके के गोंदपल्ली का है। हत्या के बाद शव को गांव के नजदीक ही लाकर फेंक दिया था। साथ ही पर्चा फेंक परिजनों और गांव वालों को पुलिस को न बताने को धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि जगरगुंडा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोंदपल्ली के ग्रामीण डोडी अर्जुन पिता डोडी मंगलू, उम्र 25 वर्ष (शिक्षा दूत) की अज्ञात माओवादियों द्वारा पुलिस मुखबिरी के शक में ग्राम गोंदपल्ली में हत्या किये जाने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ में उपचुनाव : कांग्रेस ने चुनाव संचालन समिति का किया गठन, छह पूर्व मंत्री को मिला जिताने का जिम्मा
NW News