New history in T20 cricket : केएल राहुल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेज़ 8,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

New history in T20 cricket : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गर्व की खबर है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल ने टी20 क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राहुल T20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 8,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

New history in T20 cricket : केएल राहुल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

New history in T20 cricket
New history in T20 cricket

गुजरात के खिलाफ रचा इतिहास

यह ऐतिहासिक मुकाम राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स के मैच के दौरान हासिल किया। उन्हें इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए 33 रनों की जरूरत थी और जैसे ही उन्होंने यह स्कोर पार किया, उन्होंने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ डाला।

224 पारियों में पूरी की उपलब्धि

केएल राहुल ने 8,000 रन पूरे करने के लिए 224 पारियां लीं। वहीं विराट कोहली ने इसी आंकड़े तक पहुंचने में 243 पारियां खेली थीं। इस लिहाज़ से राहुल ने यह उपलब्धि 19 पारियां कम खेलकर हासिल की है।

विश्व में तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज

केएल राहुल अब दुनिया में सबसे तेज 8,000 टी20 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (213 पारियां) और बाबर आज़म (218 पारियां) हैं।
वर्तमान में राहुल टी20 क्रिकेट में कुल रन बनाने के मामले में 36वें स्थान पर हैं।

सबसे तेज़ 8,000 टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी:

खिलाड़ीपारियां
क्रिस गेल213
बाबर आजम218
केएल राहुल224
विराट कोहली243
मोहम्मद रिजवान244

Related Articles