शिक्षक/कर्मचारी

नव पदस्थ BEO का संयुक्त शिक्षक संघ ने किया स्वागत…..शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की रखी मांग

रायगढ़ 8 जुलाई 2022। विकासखंड खरसिया के नव पदस्थ शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण पटेल जी से 07 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ विकासखंड खरसिया का प्रतिनिधिमंडल संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, जिला प्रवक्ता मुनेंद्र शर्मा की विशेष उपस्थित एवं विकासखंड अध्यक्ष दीनबंधु जयसवाल की अगुवाई में सौजन्य भेंट कर विकास खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में पदस्थ होने पर बुके से स्वागत करते हुए शुभकामना दिया गया। उनके पदस्थापना पर शिक्षा और शिक्षक हित में बेहतर कार्य होने का भरोसा जताया गया। इस अवसर पर उपस्थित बीआरसी श्री प्रदीप साहू, मध्यान्ह भोजन के नोडल अधिकारी श्री गुलाब कवर जी का स्वागत किया गया।


नव पदस्थ बीईओ से प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षकों से संबंधित विभिन्न समस्या जिसमें शिक्षक पं. समय का एरियर्स राशि का सूची व गणना पत्रक सभी पात्र शिक्षकों की भेजना, सेवा पुस्तिका का समय पर संधारण एवं लेखा संपरिक्षक से सत्यापन, अवकाश स्वीकृति आदि के निराकरण का मांग किया गया। बीईओ सर द्वारा शीघ्र समस्याओं के निराकरण करने की बात कही। साथ ही शिक्षा में बेहतर कार्य करने का अपील संघ के माध्यम से शिक्षकों को किया गया।इस पर प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया, एवं धरातल पर जारी कुछ कठिनाईयो की जानकारी देकर निराकरण हेतु आग्रह किया व शिक्षकों को स्थानीय स्तर की समस्याओ से मुक्त रखने की बात कही।


प्रतिनिधिमंडल में संघ के उप प्रांताध्यक्ष गिरजा शंकर शुक्ला, जिला प्रवक्ता मुनेंद्र शर्मा, जिला संयुक्त सचिव श्रीमती धनेश्वरी नेताम, विकासखंड अध्यक्ष दीनबंधु जयसवाल, उपाध्यक्ष लकेश्वर राठौर, श्रीमती चंद्रकला गवेल, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष किरण शर्मा, महामंत्री छातराम पटेल, संयोजक सुखराम बघेल, सुखराम साहू, भरत नवरंग, संजय राठौर, वीरेंद्र महिलांगे आदि शिक्षक व पदाधिकारी शामिल रहे।

Back to top button