15 सितंबर रविवार को अधिकारी,कर्मचारी सम्मेलन/संगोष्ठी … अधिकारी,कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी के तत्वाधान में साहू सदन नगरी में होगा अयोजन…

धमतरी 10 सितंबर 2024। अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी के तत्वाधान में आधिकारी कर्मचारी सम्मेलन/संगोष्ठी एवं सेवा निवृत्त सम्मान समारोह का अयोजन आगामी 15 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से साहू सदन नगरी में रखा गया है।

 

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अंगदलाल साहू सेवा नृवित्त प्राचार्य, अध्यक्ष कंवल राम राम साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी, विशेष अतिथि पुनीत राम साहू संरक्षक तहसील साहू समाज नगरी, दयाराम साहू जिला संयोजक अ.क.प्र. धमतरी, रामलाल साहू सेवा निवृत्त उच्च वर्ग शिक्षक, भुनेश्वर साहू सेवा निवृत्त प्रधानपाठक, जितेंद्र कुमार साहू उपवन मंडलाधिकारी नगरी, विमल कुमार साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी, कलीराम साहू विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी, रामूलाल साहू विकास स्त्रोत समन्वयक नगरी, रश्मि साहू तकनीकी सहायक मनरेगा नगरी, पदुमलाल साहू सचिव/पूर्व अ. क. प्र. नगरी, अल्का साहू सेवा निवृत्त प्रधानपाठक , तीरथ राज साहू पूर्व अध्यक्ष अ. क. प्र. नगरी, वरुण किरण साहू पूर्व अध्यक्ष अ. क. प्र.नगरी होंगे।

CG- Sarkari Naukari: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती, देखिये किन-किन पदों पर होगी नियुक्तियां
NW News