nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Tuesday, 15 Sep 2026

मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी, सप्लाई प्लान के अतिरिक्त डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन का होगा आबंटन

लेखक: Nwnews24 Desk प्रकाशित: 12 Aug 2025, 07:48 PM | अपडेट: 12 Aug 2025, 07:52 PM
शेयर करें:
मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी, सप्लाई प्लान के अतिरिक्त डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन का होगा आबंटन
WhatsApp Image 2025 08 12 at 19.48.35

रायपुर, 12 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ को यूरिया और डीएपी खाद की अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि केन्द्रीय रासायन एवं उर्वरक मंत्री से दिल्ली में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ राज्य को यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति के संबंध में चर्चा की।

कृषि मंत्री श्री नेताम और सांसदों ने राज्य के किसानों को खरीफ सीजन में रोपा-ब्यासी के समय पड़ने वाले खाद की अतिरिक्त आवश्यकता की जानकारी देते हुए उनसे खरीफ सीजन के लिए छत्तीसगढ़ को निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त 50-50 हजार टन यूरिया और डीएपी खाद आबंटित किए जाने का आग्रह किया है। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा इस पर छत्तीसगढ़ को अतिरिक्त खाद उपलब्ध कराने उर्वरक मंत्रालय अधिकारियों को निर्देशित किया।

Advertisement

केन्द्रीय उर्वरक मंत्री श्री नड्डा से मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री नेताम और लोकसभा सांसद  संतोष पाण्डेय,  विजय बघेल, कमलेश जांगड़े और  रूपकुमारी चौधरी और राज्यसभा सांसद देवेन्द्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ मार्कफेड प्रबंध संचालक किरण कौशल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में यूरिया और डीएपी खाद की आपूर्ति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के किसान मुख्य रूप से धान की फसल लेते हैं। खरीफ सीजन में किसान अगस्त-सितंबर माह में रोपा-बियासी का कार्य करते हैं। वर्तमान में रोपा-बियासी का काम तेजी से चल रहा है। इस समय धान के पौधों को तेजी से बढ़वार और बेहतर उत्पादन के मद्देनजर किसानों को इस समय ज्यादा फोस्फेटिक खाद की जरूरत पड़ती है।

कृषि मंत्री श्री नेताम और सांसदों ने केन्द्रीय उर्वरक मंत्री को बताया कि सप्लाई प्लान के अनुसार छत्तीसगढ़ को माह जुलाई तक यूरिया की 5.99 लाख तथा डी.ए.पी. की 2.68 लाख मेट्रिक टन आपूर्ति निर्धारित थी जिसके विरूद्ध यूरिया की 4.63 लाख तथा डी.ए.पी. की 1.61 लाख मेट्रिक टन मात्रा राज्य को प्राप्त हुई है। माह अगस्त के लिए यूरिया की 57,600 मेट्रिक टन तथा डी.ए.पी. की 36,850 मेट्रिक टन का सप्लाई प्लान निर्धारित है। चूंकि इन उर्वरकों की सर्वाधिक आवश्यकता अगस्त माह में होती है। इसलिए निर्धारित सप्लाई प्लान के अतिरिक्त यूरिया तथा डी.ए.पी. की 50-50 हजार मेट्रिक टन अतिरिक्त मात्रा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

खरीफ सीजन में खाद भंडारण एवं वितरण

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि खरीफ वर्ष 2025 में भारत सरकार द्वारा उर्वरक यूरिया-07 लाख 12 हजार मेट्रिक टन, डी.ए.पी. 03 लाख 10 हजार मेट्रिक टन तथा एम.ओ.पी.-60 हजार मे.टन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध 11 अगस्त तक 06 लाख 72 हजार मे.टन यूरिया, 02 लाख 14 हजार मे.टन डी.ए.पी. तथा 80 हजार मे.टन एम.ओ.पी. का भण्डारण किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि डी.ए.पी. के प्रतिस्थापन के संबंध में वैकल्पिक उर्वरकों के रुप मेंएन.पी.के. 01 लाख 80 हजार मे.टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 37 हजार मे.टन एवं एस.एस.पी. 02 लाख मे. टन लक्ष्य के विरुद्ध 02 लाख 95 हजार मे.टन का भण्डारण किया गया है। इसी प्रकार डी.ए.पी. की कमी की पूर्ति एन.पी.के एवं एस.एस.पी. उर्वरकों से की जा रही है।

Nwnews24 Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG में स्वाइन फ्लू: जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 4 मरीज मिले; इलाज के दौरान एक की मौत
CG में स्वाइन फ्लू: जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 4 मरीज मिले; इलाज के दौरान एक की मौत
RECOMMENDED
CG Weather : मानसून की विदाई से पहले फिर बदलेगा मौसम, अगले 4 दिन बारिश के आसार, यहां होगी जोरदार बारिश
RECOMMENDED
रायपुर में युवती की निजी तस्वीर परिजनों को भेजने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे
RECOMMENDED
तीन महीने से खराब था स्कूल का गेट, फिर भी नहीं कराई मरम्मत; 7 साल के बच्चे की मौत के बाद प्राचार्य को नोटिस
RECOMMENDED
Hyundai Exter EMI Plan: 1 लाख रुपये की डाउनपेमेंट पर हर महीने देनी होगी इतनी किस्त, जानें ऑन-रोड कीमत का गणित
RECOMMENDED
Samsung Galaxy A08 4G जल्द होगा लॉन्च: कीमत लीक, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से होगा लैस
RECOMMENDED
First Aid Tips: कटने, जलने और मोच पर तुरंत अपनाएं ये मेडिकल गाइडलाइन्स
RECOMMENDED
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की सुस्ती के बीच बदलेगा मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना
RECOMMENDED
Disha Salian case: CBI FIR में नाम आने पर बोले सूरज पंचोली, ‘मैं जिंदगी में कभी नहीं मिला’
RECOMMENDED
IND vs AFG 2nd T20I: लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद संजू सैमसन की जगह खतरे में, दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
RECOMMENDED
ऋषि पंचमी 2026: आज मनाया जा रहा है सप्त ऋषियों का पूजन पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि
RECOMMENDED
लव मैरिज का दर्दनाक अंत : प्रेम विवाह के एक साल बाद पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, कुछ दिन पहले पति ने भी किया था आत्महत्या का प्रयास
RECOMMENDED