22 January ka rashifal: इन राशि वालों को रखना होगा जुबान पर लगान….पढ़े आपका दिन कैसा होगा

रायपुर 22 जनवरी 2025 बुधवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वाले कल जीवनसाथी के साथ आप मेल जोल से आगे बढ़ेंगे
मेष : शुभ अंक… शुभ रंग पिजी व्यर्थ विवाद बढ़ेगा। कर्ज के चलते मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट रहेगी। परिवार का साथ खुशी देगा। मेहनत का पूरा लाभ मिलने के आसार हैं।
वृष : शुभ अंक… 1 शुभ रंग… पीला रुके हुए काम धीरे-धीरे शुरू करेंगे। प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। अनुभवी लोगों का साथ आगे बढ़ने के अवसर देगा।
मिथुन : शुभ अंक… शुभ रंग… नारंगी युवाओं का ध्यान अनुसंधानात्मक कामों पर रहेगा। लक्ष्य के मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है। विरोधी प्रतिदिन नए षड्यंत्र रचेंगे। यात्रा का योग है।
कर्क : शुभ अंक… 7 शुभ रंग… लाल अधिकारियों के आदेश मानने में ही भलाई है। कई विरोधाभासी बातों से मन परेशान रहेगा। वित्तीय विवाद मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह : शुभ अंक…3 शुभ रंग… भूरा, आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अध्ययन में बेहतर परिणामों से युवा उत्साहित रहेंगे। विवादास्पद मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
कन्या : शुभ अंक… 6 शुभ रंग… स्लेटी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत हो सकती है। कार्यस्थल पर भ्रम की स्थिति रहेगी। आपसी मनमुटाव भुलाकर काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी। शांत रहें।
तुला : शुभ अंक… 4 शुभ रंग… बादामी परिवार के सहयोग से काम का बोझ कम होगा। विवादास्पद मामलों को टालना बेहतर है। महत्वपूर्ण मामलों में जांच परख कर फैसला लेना लाभदायी रहेगा।
वृश्चिक : शुभ अंक….5 शुभ रंग… नीला: आप किसी जालसाजी का शिकार हो सकते हैं। थोड़े से प्रयास से बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। भावनात्मक संबंधों में गतिरोध बढ़ने से खिन्नता बढ़ेगी।
धनु : शुभ अंक… शुभ रंग… गुलाबी व्यापारिक मंदी से छुटकारा मिलने के आसार हैं। विरोधी आपके खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। संतान के कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। धैर्य बनाए रखें।
मकर : शुभ अंक 3 शुभ रंग जामुनी कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसरों की तलाश पूरी हो सकती है। छोटी सी बात पर कार्यस्थल पर टकराव हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
कुंभ : शुभ अंक 7 शुभ रंग सफेद कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद पनपेंगे। परिवार के साथ अपनी उपलब्धि बांट कर खुशी होगी। व्यापारिक सौदों में कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
मीन : शुभ अंक 6 शुभ रंग हरा दाम्पत्य संबंधों में निकटता बढ़ेगी। जमीन-जायदाद संबंधी मामले उलझने से तनाव बढ़ सकता। है। सपनों को पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।