तस्वीरें: फूलों से सजी गाड़ी…श्रद्धा में जुड़े हाथ…कुछ इस अंदाज में राज्यपाल विश्वभूषण को मिली राजभवन से विदाई

रायपुर 30 जुलाई 2024। निवर्तमान राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। वे आज भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।

Telegram Group Follow Now

राज्यपाल के प्रस्थान से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और आर्शीवचन दिया।उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से आप सभी लोग सदैव समृद्ध और सुखी रहंे। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर श्री हरिचंदन का अभिवादन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव  यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार  भीष्म प्रसाद पाण्डेय एवं उपसचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

CG : सिरकटी लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, क्राइम पेट्रोल देखकर भाईयों ने मिलकर दिया था हत्याकांड को अंजाम, खुलासे के बाद पुलिस भी रह गयी हैरान
NW News