PM Kisan Yojana : 9.80 करोड़ किसानों के खातों में आएंगे पैसे, KCC की सीमा बढ़ी

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत किसानों को जल्द ही 19वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  इसकी घोषणा करते हुए बताया कि इस बार 9.80 करोड़ किसानों के खातों में कुल 22,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

PM Kisan Yojana : 9.80 करोड़ किसानों के खातों में आएंगे पैसे

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से इस किस्त को जारी करेंगे। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, मखाना उत्पादक किसानों के लिए मखाना बोर्ड के गठन की भी घोषणा की गई है।

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

2019 में हुई थी योजना की शुरुआत

PM-KISAN योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी, जिसके तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

पहले इस योजना का लाभ 9.60 करोड़ किसानों को मिल रहा था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 9.80 करोड़ हो गई है। 19वीं किस्त के साथ अब तक कुल 3.68 लाख करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं।

देशभर में 731 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके अलावा ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी राज्य सरकारें कार्यक्रम करेंगी। सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों से वर्चुअली जुड़ेंगे।

PM Kisan Yojana
PM Kisan Yojana

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर 5 लाख तक लोन

किसानों के लिए एक और बड़ी राहत दी गई है। अब किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर मिलने वाले लोन की सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इससे बागवानी और विशेष फसलों की खेती करने वाले किसानों को ज्यादा फायदा मिलेगा।

Related Articles