#ReleaseSharmistha : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, कंगना और पवन कल्याण ने दी खुली चुनौती – कहा “बंगाल को उत्तर कोरिया मत बनाओ”

#ReleaseSharmistha : ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार की गई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में अब राजनीति और फिल्मी दुनिया की दिग्गज हस्तियां खुलकर सामने आ गई हैं। हिमाचल प्रदेश से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जहां शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी को लेकर ममता सरकार पर तीखा हमला बोला, वहीं आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है।

#ReleaseSharmistha : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी

कंगना ने कहा, “उसने माफी मांगी, वीडियो डिलीट कर दिया, अब और उसे धमकाने या जेल में डालने की जरूरत नहीं है। बंगाल को उत्तर कोरिया मत बनाओ।” वहीं पवन कल्याण ने सवाल उठाया कि “जब हमारे धर्म को गंध धर्म कहा जाता है, तब किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं होती?”

पुलिस ने शर्मिष्ठा को शुक्रवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था और कोलकाता ले जाकर कोर्ट में पेश किया, जहां उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। फिलहाल वह 13 जून तक न्यायिक हिरासत में है।

शर्मिष्ठा पर आरोप है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कथित तौर पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

इस गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर #ReleaseSharmistha और #IStandwithSharmistha ट्रेंड कर रहे हैं। मामला अब तूल पकड़ चुका है और इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम धार्मिक सहिष्णुता की बहस के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles