BEO की पोस्टिंग: शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर आदेश में किया संशोधन, इन्हें BEO बनाया, पढ़िये शिक्षा विभाग का आदेश

रायपुर 13 नवंबर 2024। व्याख्याता को बीईओ के पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी हुआ है। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संदर्भ में आदेश जारी किया गया है। दरअसल 13 सितंबर को केजुराम सिन्हा (मूल पद प्राचार्य) को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटकर्ता भानुप्रतापपुर भेजा गया था।

अब उनके आदेश में संशोधन किया गाय है। आदेश के मुताबिक केजुराम सिन्हा मूल पद व्याख्याता के स्थानांतरण आदेश को संशोधित करते हुए उन्हे प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कांकेर के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

Related Articles