Technology

Samsung Galaxy Watch Ultra, Watch 7, Buds 3 सीरीज का प्राइस लॉन्च से पहले लीक!

Samsung अपना बड़ा लॉन्च ईवेंट Galaxy Unpacked आने वाले दिनों में आयोजित करने जा रही है जिसमें कंपनी Galaxy Watch 7 और Galaxy Watch Ultra को भी लॉन्च करने जा रही है। ईवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर भी फोकस रहेगा। साथ ही Buds 3 सीरीज भी इसमें लॉन्च होगी। इस ईवेंट में लॉन्च होने वाले स्मार्ट वियरेबल्स की प्राइसिंग पहले ही लीक हो गई है। आइए जानते हैं किस प्राइस रेंज में आ सकते हैं ये प्रोडक्ट्स।

Samsung Galaxy Watch Ultra, Watch 7, Buds 3 सीरीज का प्राइस लॉन्च से पहले लीक!

Samsung Galaxy Unpacked ईवेंट जुलाई में आयोजित होने जा रहा है जिसमें कंपनी स्मार्टवॉच के साथ ही ईयरबड्स सीरीज भी पेश कर सकती है। इन वियरेबल्स के प्राइस का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो गया है। YTECB के अनुसार, यूरोप की ई-कॉमर्स साइट पर इनके प्राइस डिटेल्स नजर आए हैं। Galaxy Watch Ultra तीन कलर्स- Titanium Gray, Titanium White, और Titanium Silver में आ सकती है। इसकी कीमत 689 यूरो (लगभग 61,000 रुपये) हो सकती है। हालांकि फाइनल प्राइस लॉन्च के समय ही कंफर्म किया जा सकेगा।

Galaxy Watch Ultra कंपनी की पहली Ultra स्मार्टवॉच होगी जो कि फिलहाल LTE वेरिएंट में आने की संभावना है। यह 47mm साइज में आ सकती है। यह Galaxy Watch 6 Classic से साइज में थोड़ी बड़ी है जो कि 46mm साइज में आती है। Galaxy Watch 7 के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो यह स्मार्टवॉच भी तीन कलर्स में आ सकती है जिसमें ग्रीन, सिल्वर, और क्रीम शेड्स शामिल होंगे। इसकी कीमत 319 यूरो (लगभग 28,500 रुपये) हो सकती है। यह 40mm साइज में आ सकती है। जबकि इसके 44mm ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (लगभग 31,000 रुपये) हो सकती है।

Read more : बलौदाबाजार में स्थिति सामान्य, धारा 144 भी सिमटा, धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली, जुलुस, एवं नारेबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित

Galaxy Watch 7 के LTE वेरिएंट्स लिस्टिंग में नजर नहीं आए हैं। Galaxy Watch 7 के ब्लूटूथ वेरिएंट्स का प्राइस देखें तो यह Galaxy Watch 6 के समान ही है। इसलिए अपकमिंग वॉच के LTE वेरिएंट्स भी इसी प्राइस रेंज के आसपास लॉन्च किए जा सकते हैं।

Samsung Galaxy Watch Ultra, Watch 7, Buds 3 सीरीज का प्राइस लॉन्च से पहले लीक!

Galaxy Buds 3 और Buds 3 Pro की प्राइसिंग भी यहां सामने आई है। Galaxy Buds 3 €229 (लगभग रुपये) के प्राइस में लॉन्च हो सकते हैं। जबकि Buds 3 Pro की कीमत €319 (लगभग रुपये) हो सकती है। दोनों ही मॉडल्स सिल्वर और व्हाइट कलर में आ सकते हैं।

 

Back to top button