प्रधान पाठक व लेखापाल सस्पेंड: अधिकारियों से चुनाव ड्यूटी के दौरान झगड़ने के मामले में एक्शन, कलेक्टर के आदेश पर किया गया निलंबित

रायपुर 20 फरवरी 2025। चुनाव ड्यूटी के दौरान अधिकारियों से झगड़ने वाले प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि प्रधान पाठक शराब के नशे में चुनाव ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान जब अधिकारियों ने उनसे सवाल जवाब किया किया, तो अधिकारियों से वो उलझ गये। पंचायत चुनाव में शराब के नशे में चुनाव ड्यूटी करने पर कार्रवाई की गयी है।
वहीं एक अन्य मामले में लेखापाल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। मामला रायपुर का है। मिली जानकारी के मुताबिक दो सरकारी कर्मचारियों को कलेक्टर ने निलंबित करने का आदेश दिया है। प्रधान पाठक और लेखापाल दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। नशे में चुनाव कार्य में बाधा डालने पर निलंबित किया गया है। आरंग क्षेत्र का ये पूरा प्रकरण है।
प्रधान पाठक सस्पेंड
जानकारी के मुताबिक परसताई हायर सेकेंडरी स्कूल में चुनाव सामिग्री वितरण के दौरान परदेशी राम ध्रुव प्रधान पाठक मोहमेला आरंग को शराब के नशे में पाया गया। शराब के नशे में प्रधान पाठक ने सीनियर अफसरों के साथ विवाद किया। जिसके बाद रिटर्निंग अफसर ने प्रधान पाठक के खिलाफ निलंबन का प्रस्ताव भेजा। अब कलेक्टर गौरव कुमार के निर्देश पर शिक्षक परदेशी राम भगत को सस्पेंड कर दिया गया है।
लेखापाल को किया गया निलंबित
वहीं रिटर्निंग अफसर धरसींवा के प्रस्ताव पर लेखापाल सियाराम वर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप हैकि चुनाव सामिग्री वितरण के दौरान कृषि विभाग के लेखापाल सियाराम वर्मा को शराब के नशे में अधिकारियों संग विवाद करने लगे। विवाद की वजह से चुनाव सामिग्री वितरण स्थल पर काम काज प्रभावित हुआ। कृषि विभाग के लेखापाल सियाराम वर्मा को चुनाव कार्य में शराब का सेवन करने के आने के आरोप और विवाद के मामले में रिटर्निंग अफसर के प्रस्ताव पर सस्पेंड करने का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है।