“एंबुलेंस की व्यवस्था हो सुनिश्चित, हर जिला अस्पताल में स्पेशलिस्ट डाक्टर हो मौजूद” मुख्यमंत्री ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

रायपुर 14 जून 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। बारिश के मौसम में सर्पदंश के बढ़ने वाले संभावित मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में सर्पदंश मरीजों के लिए एंटी वेनम उपलब्ध रखने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अस्पताल में अव्यवस्था को भी तत्काल दूर करने के निर्देश दिये।

Telegram Group Follow Now

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में एंबुलेंस की व्यवस्था बेहतर रहनी चाहिये, ताकि समय पर उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। वहीं, संस्थागत प्रसव को शत प्रतिशत करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। बैठक में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डाक्टरों की उपलब्धता को लेकर भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिला अस्पताल में विषेशज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिये। वहीं नियाद नेल्लानार योजना से संबंधित ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाने में  तेजी लाने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लगातार दूसरे दिन समीक्षा बैठक ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मैराथन बैठक चल रही है। विभाग के हर एक योजना और पहलुओं पर मुख्यमंत्री चर्चा कर रहे हैं। पिछली सरकार के समय रुके हुए कामों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश उन्होंने दिये हैं। मुख्यमंत्री को जानकारी दी गयी कि विगत 6 माह में स्वास्थ्य विभाग के कामों में अभूतपूर्व सुधार आया है। प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं। वहीं सुपेबेडा में गंभीरता से मरीजों के हित में काम करने के निर्देश दिये हैं।

 

Related Articles