हेडलाइन

Rahul gandhi रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, प्रियंका गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा, अमेठी से काँग्रेस ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

नई दिल्ली 3 मई 2024। आखिरकार अमेठी और रायबरेली सीट पर सस्पेंस खत्म हो गया है। राहुल गांधी मां सोनिया की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है।

किशोरी लाल सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है, जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं।

पहले कांग्रेस नेताओं ने राहुल के अमेठी और प्रियंका के रायबरेली से लड़ने की बात कही थी। हालांकि, प्रियंका चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हुईं। रायबरेली-अमेठी सीट पर नामांकन की आखिरी आज ही है।

Back to top button