छत्तीसगढ़ में भीषण गरमी से त्राहिमाम, रायगढ़ सबसे गर्म, आज भी लू का जारी हुआ आरेंज अलर्ट

रायपुर 30 मई 2024। छत्तीसगढ़ में गरमी अब जानलेवा हो गया है। पिछले चार दिनों में नौतपा ने छत्तीसगढ़ में जो कहर ढाया है, वो सालों बाद लोगों ने महसूस किया है। आज नौतपा के पांचवें दिन भी भीषण लू और गरमी की चेतावनी दी गयी है। रायपुर में नौतपा के चौथे दिन रिकॉर्ड तोड़ तापमान 45 डिग्री.पर पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म रायगढ़ रहा, जहां तापमान 46.7 और बलरामपुर में 45.6 डिग्री रहा। 31 मई तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने आज भी हिट वेव का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में भीषण लू की चेतावनी दी गयी है। गरमी से लोगों को राहत अब अगले महीने ही मिलेगी। मौसम विभाग ने 31 मई से 2 जून के बीच बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग की 30 मई के लिए चेतावनी जारी हुई है। प्रदेश में बिलासपुर, दुर्ग व रायपुर संभाग में स्थानों पर ग्रीष्म लहर की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात व अंधड़ चलने की संभावना है। रायपुर शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान 45°C और 31°C के आसपास रहने की संभावना है।

 

लेके रहिबो...लेके रहिबो...27 सितंबर को हड़ताल की जबरदस्त तैयारी, फेडरेशन चीफ कमल वर्मा ने थामी कमान, संभागस्तर पर समीक्षा की, बोले, लाखों कर्मचारी होंगे हड़ताल में शामिल
NW News